फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: चार साल की अर्विका ने संस्कृत श्लोक सुनाकर दी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई, मासूमियत भरा वीडियो वायरल

Fri, 18 Sep 2026 05:43 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

बरेली की चार वर्षीय अर्विका सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मासूमियत भरे अंदाज में अर्विका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। इसके बाद धाराप्रवाह संस्कृत के कई श्लोकों का उच्चारण कर उनके अर्थ भी बताए।

करीब 1 मिनट 14 सेकेंड के वीडियो में अर्विका कहती है, 'जन्मदिन की शुभकामनाएं मोदी जी। मेरा नाम अर्विका है। मैं चार साल की हूं। मैं बरेली से आपको हैप्पी बर्थडे विश करती हूं।' इसके बाद वह संस्कृत के श्लोकों का साफ उच्चारण करते हुए उनके अर्थ बताती नजर आती है।

वीडियो के अंत में अर्विका ने कहा कि मोदी जी, जेन अल्फा आपके साथ है। इतनी कम उम्र में संस्कृत श्लोकों का सहज और स्पष्ट उच्चारण देखकर लोग बच्ची की प्रतिभा की तारीफ कर रहे हैं। अर्विका सिंह बरेली के जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार सिंह की बेटी हैं और शहर के एक स्कूल में नर्सरी की छात्रा हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें