बुंदेलखंड की सांस्कृतिक धरती पर गोवर्धन पूजा के अवसर पर पद्माकर चौराहे में दिवारी खेलने का उत्साह देखते ही बना। खास बात यह रही कि अब इस पारंपरिक लोककला में महिलाएं भी पुरुषों से किसी मायने में पीछे नहीं हैं। ढोल-नगाड़ों की थाप पर महिलाओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ दिवारी खेलकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। महिलाओं की दमदार प्रस्तुति ने यह संदेश दिया कि बुंदेलखंड की परंपराएं केवल विरासत नहीं, बल्कि नारी शक्ति के आत्मविश्वास और सांस्कृतिक पहचान का भी प्रतीक हैं।