फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: चुनाव से पहले हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन, अपराध से दूर रहने की दिलाई शपथ

आगामी चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए कोतवाली नगर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन किया। 22 नवंबर को थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों को बुलाकर उनकी वर्तमान गतिविधियों और अन्य जरूरी जानकारियों की पड़ताल की गई। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में हुई कार्रवाई के दौरान हिस्ट्रीशीटरों को आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने और अपराधियों से किसी तरह का संपर्क नहीं रखने की हिदायत दी गई। उन्हें भविष्य में किसी भी गैरकानूनी गतिविधि में शामिल नहीं होने की शपथ भी दिलाई गई। साथ ही क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि, आपराधिक घटना या असामाजिक तत्वों की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें