उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार शुक्ल ने कहा कि शिक्षामित्रों के हितों की लड़ाई संगठन पूरी मजबूती से लड़ता रहेगा। उनके अधिकारों और समस्याओं को लेकर संघर्ष में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। शिक्षामित्रों के हितों की हर हाल में रक्षा की जाएगी।