फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने किसानों के खातों में भेजे 493 करोड़, बलिया के 4600 किसानों को मिलेंगे 3.10 करोड़;video

प्राकृतिक आपदा से फसल बर्बाद होने के बाद आर्थिक संकट झेल रहे किसानों को राहत देने के लिए प्रदेश सरकार ने कृषि निवेश अनुदान जारी किया है। सोमवार को मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के नौ लाख से अधिक किसानों के खातों में 493 करोड़ रुपये की सहायता राशि भेजी। इसके तहत बलिया के करीब 4600 प्रभावित किसानों को 3.10 करोड़ रुपये की राहत मिलेगी। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने 100 किसानों को प्रतीकात्मक चेक वितरित किए। जिले के 100 गांवों में करीब 1500 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र में फसलों को नुकसान पहुंचने का आकलन किया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए कुल 310 लाख रुपये निर्धारित किए गए हैं। यह धनराशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से पात्र किसानों के बैंक खातों में भेजी जा रही है, ताकि फसल क्षति के बाद उन्हें आर्थिक मदद मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें