फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: युवक की हत्या कर शव बोरी में बांध नहर में फेंका, गले पर दबाव के निशान

बहराइच। मटेरा थाना क्षेत्र के पिपरहवा गांव के पास रविवार सुबह सरयू नहर में बोरी में बंद युवक का शव मिलने से अफरा-तफरी मच गई। युवक के गले पर दबाव के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों ने नहर में बोरी उतराते देखी तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरी खुलवाई तो उसमें युवक का शव मिला। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी हैं। सुबह ग्रामीण शौच के लिए नहर की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर पानी में उतराती बोरी पर पड़ी। बोरी में शव होने की आशंका पर उन्होंने मटेरा पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और बोरी खुलवाई तो उसके अंदर युवक का शव मिला। युवक के गले पर दबाव के निशान पाए गए हैं। ऐसे में आशंका है कि युवक की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को बोरी में बंद कर नहर में फेंका गया। हालांकि, मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। सूचना मिलने पर मटेरा थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांशु गौतम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। मृतक की पहचान और घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी लगाया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक डीपी तिवारी ने बताया कि युवक का शव बोरी में बंद मिला है। मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को लगाया गया है। युवक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से युवक की मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें