फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच के रुपईडीहा में छठ महोत्सव की तैयारियां तेज, हनुमान सरोवर पर बन रहीं 151 वेदियां

छठ पूजा महोत्सव को लेकर बहराइच के रुपईडीहा स्थित हनुमान सरोवर घाट पर तैयारियां तेज हो गई हैं। 14 नवंबर को घाट पर वेदियां बनाने का काम शुरू हो चुका है। नगर पंचायत की ओर से सरोवर परिसर की साफ-सफाई कराई जा रही है, वहीं श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जलाशय में रस्सियां बांधी जा रही हैं, ताकि व्रती महिलाएं सुरक्षित रहकर सूर्य को अर्घ्य दे सकें। सरोवर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। छठ महोत्सव समिति के महामंत्री रिंकू अवस्थी ने बताया कि शुरुआत में हनुमान सरोवर पर छठ पूजा में महज 20 से 25 लोग ही शामिल होते थे, लेकिन धीरे-धीरे श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार वृद्धि होती गई। आज स्थिति यह है कि यहां 151 वेदियां तैयार की जाती हैं। इसके अतिरिक्त बड़ी संख्या में ऐसे श्रद्धालु भी पहुंचते हैं, जो वेदियों पर पूजा-अर्चना करने के साथ जलाशय में उतरकर सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। उन्होंने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर स्थित होने के कारण हनुमान सरोवर पर भारतीय श्रद्धालुओं के साथ पड़ोसी मित्र राष्ट्र नेपाल के बांके जिले, नेपालगंज, बाबागंज,मेहीपुरवा, नानपारा सहित दूरदराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग छठी मैया की पूजा-अर्चना करने पहुंचते हैं। इस दौरान हनुमान सरोवर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो जाता है और यह घाट भारत-नेपाल के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बन जाता है। रिंकू अवस्थी ने बताया कि क्षेत्र में छठी मैया के प्रति लोगों की गहरी आस्था है। कई श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूरी होने की कामना लेकर व्रत रखते हैं और पूजा-अर्चना करते हैं। कुछ श्रद्धालुओं ने अपनी मनोकामनाएं पूरी होने के अनुभव भी साझा किए हैं। इसी आस्था के चलते हर वर्ष छठ पूजा में श्रद्धालुओं की भागीदारी बढ़ रही है। छठ महोत्सव समिति के अध्यक्ष नरेंद्र मदेशिया ने बताया कि 14 नवंबर को हनुमान सरोवर पर सजावट का कार्य शुरू कर दिया गया है। आयोजन को सफल बनाने में नगर पंचायत रुपईडीहा का विशेष सहयोग मिल रहा है। कस्बे के गणमान्य नागरिकों और आमजन के सहयोग से पूरे कार्यक्रम की व्यवस्थाएं की जा रही हैं, जिसमें सभी की सहभागिता रहती है। उन्होंने बताया कि 15 नवंबर की शाम व्रती महिलाएं अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगी, जबकि 16 नवंबर की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर छठी मैया की पूजा-अर्चना के साथ व्रत का समापन करेंगी। समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और आयोजन को व्यवस्थित बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें