फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में सपाइयों ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका, पुलिस से खींचतान

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर बुधवार को बहराइच में सपा के फ्रंटल संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका। पुतला छीनने को लेकर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच कुछ देर तक खींचतान भी हुई। बाद में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद को सौंपा। दोपहर करीब एक बजे समाजवादी लोहिया वाहिनी, समाजवादी आंबेडकर वाहिनी और मुलायम यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। मुलायम यूथ ब्रिगेड के मयंक मिश्रा, लोहिया वाहिनी के नंदेश्वर यादव और आंबेडकर वाहिनी के अध्यक्ष पेशकार राव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला आग के हवाले कर दिया। पुलिसकर्मियों ने पुतला बुझाने और कार्यकर्ताओं से उसे छीनने का प्रयास किया। इस दौरान दोनों पक्षों में कुछ देर तक खींचतान हुई। कार्यकर्ताओं ने विरोध जारी रखते हुए चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग उठाई। प्रदर्शन समाप्त होने के बाद कार्यकर्ताओं ने नगर मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने के साथ चुनाव व्यवस्था में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग की गई। प्रदर्शन में सपा के विभिन्न फ्रंटल संगठनों के कार्यकर्ता शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें