फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में गांव में बेखौफ घूमता दिखा तेंदुआ, सीसीटीवी में कैद हुई चहलकदमी

बहराइच में कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग से सटे गांवों में वन्यजीवों की आमद लगातार बनी हुई है। सुजौली थाना क्षेत्र के मटेही गांव में रविवार रात एक तेंदुआ रिहायशी इलाके में चहलकदमी करता दिखाई दिया। तेंदुए की गतिविधि घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद से ग्रामीणों में दहशत है। गांव निवासी किसान मलकीत सिंह के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में तेंदुआ रात में गांव के खड़ंजे पर आराम से चलता दिखाई दे रहा है। कुछ देर तक वह आबादी के बीच चहलकदमी करता रहा। इसके बाद खड़ंजे से होते हुए जंगल की ओर चला गया। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद ग्रामीणों में तेंदुए की मौजूदगी को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ आबादी के बीच काफी देर तक घूमता रहा, लेकिन किसी ने उसके करीब जाने का प्रयास नहीं किया। वन क्षेत्र से सटे गांवों में पहले भी वन्यजीवों की गतिविधियां सामने आती रही हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव के आसपास निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें