बहराइच: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में रुपईडीहा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने 51 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है। प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा हरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि सात सितंबर की रात रुपईडीहा थाना क्षेत्र में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम गश्त एवं मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान पिलर संख्या 651/2 के पास से चांद बाबू पुत्र इकबाल, उम्र करीब 24 वर्ष, निवासी चितवन मोहल्ला, थाना रुपईडीहा, जनपद बहराइच को रात करीब 10:40 बजे 51 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 51 ग्राम स्मैक, एक टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल (UP40BQ2541), एक वीवो मोबाइल फोन और 250 रुपये नकद बरामद किए गए। मामले में थाना रुपईडीहा में मु0अ0सं0 238/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय बहराइच में पेशी के लिए रवाना किया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट सहित चोरी, बरामदगी और अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। कार्रवाई में रुपईडीहा प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक अरुण कुमार सिंह समेत पुलिसकर्मी तथा 42वीं वाहिनी एसएसबी के एसआई/जीडी भूपेंद्र सिंह, जवानों और डॉग हैंडलर टीम की भूमिका रही।