बागपत कलेक्ट्रेट स्थित लोकमंच में मुख्यमंत्री कृषक स्मृति योजना कार्यक्रम के दौरान बुधवार को किसानों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर हंगामा और नारेबाजी की। किसान संघ के पदाधिकारियों ने खाद की किल्लत, गन्ना भुगतान में देरी, नहरों में पानी की समस्या और किसानों के बिजली बिल माफ करने समेत कई मांगें उठाईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसान नेताओं को समझाकर शांत कराया। राज्यमंत्री केपी मलिक ने किसानों की समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया।