फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: दिन निकलते ही पीटकर युवक की हत्या, खेत में पड़ा मिला शव

इदरीशपुर गांव में बाइक पर घर से निकले युवक का रविवार सुबह गन्ने के खेत में पड़ा मिला। परिजनों ने पीटकर हत्या की आशंका जताई है। सूचना मिलने पर एसपी बागपत ने टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। रविवार को इदरीशपुर से आदमपुर जाने वाले मार्ग पर इदरीशपुर गांव निवासी पुष्पेंद्र उर्फ कल्लू (41) पुत्र मास्टर गिरधारी सिंह का शव राजीव पंवार के गन्ने के खेत में पड़ा मिला। उसकी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल खेत के कोने पर पड़ी थी। पुष्पेंद्र के चेहरे व गले पर चोट के निशान मिले। शव के पास आधार कार्ड भी पड़ा मिला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें