फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार गुर्जर समाज को कर रही टारगेट : लल्ला गुर्जर

बागपत के वात्सायन पैलेस में मंगलवार को समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सपा प्रदेश सचिव और पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी लल्ला गुर्जर ने भाजपा सरकार पर गुर्जर समाज को टारगेट करने का आरोप लगाया। उन्होंने भाजपा सरकार पर तानाशाही का रास्ता अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता की बात नहीं सुनी जा रही है। लल्ला गुर्जर ने पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समाज को पीडीए के तहत एकजुट होने का आह्वान किया। वहीं, अखिलेश यादव के जाट समाज को लेकर दिए गए ‘चवन्नी से एक रुपये’ वाले बयान पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें