फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अयोध्या में रौनाही टोल प्लाजा पर फायरिंग में बस्ती के दो आरोपी गिरफ्तार

Akash Dwivedi Updated Fri, 28 Aug 2026 05:05 PM IST

रौनाही थाना क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा पर 25-26 अगस्त की रात हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने बस्ती के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आदर्श सिंह और दीपेश तिवारी के रूप में हुई है। घटना में शामिल तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस के मुताबिक पांचों आरोपी बिना नंबर की काली थार से लखनऊ से बस्ती जा रहे थे। रौनाही टोल प्लाजा पर बैरियर तोड़ने के बाद टोलकर्मियों ने उन्हें रोककर टैक्स मांगा। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और एक आरोपी ने गोली चला दी। फायरिंग में टोल प्लाजा पर मौजूद सुफियान घायल हो गया। उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त काली थार बरामद कर ली है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें