फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या के तारुन में रक्षाबंधन की धूम, राखी की डोर से महका भाई-बहन का प्यार

अयोध्या के तारुन में सावन के झूलों और खुशियों के बीच जब रक्षाबंधन का पावन पर्व आता है तो पूरा क्षेत्र प्रेम और आस्था के रंग में रंग जाता है। शुक्रवार को तारुन क्षेत्र में भी यही नजारा देखने को मिला। भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के संकल्प का यह त्योहार यहां हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही तारुन, आगागंज, रामपुर भगन, नंसा समेत सभी बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई। तारुन चौराहे पर सड़क के दोनों किनारे सजी राखी और मिठाई की दुकानें आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। रंग-बिरंगी राखियों से सजे स्टालों पर बहनें अपने भाइयों के लिए सुंदर राखियां चुन रही हैं, तो मिठाई की दुकानों पर , बर्फी और लड्डू,पेड़े के लिए लंबी कतारें लगी हैं। मौसम के खुशनुमा रहने से बाजारों की रौनक और बढ़ गई है। घर-घर में बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर लंबी उम्र की कामना कर रही हैं, वहीं भाई आजीवन रक्षा का वचन दे रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें