फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या से चित्रकूट के लिए निकली श्रीभरत यात्रा का बीकापुर में भव्य स्वागत

अयोध्या से चित्रकूट के लिए निकली परंपरागत श्रीभरत यात्रा का बृहस्पतिवार को बीकापुर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। मणिरामदास छावनी अयोध्या धाम के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक यात्रा के पहुंचने से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया। यात्रा के भरतकुंड पहुंचने पर राम-हनुमान मिलन मंदिर के महंत परमात्मा दास, कथा व्यास संपूर्णानंद जी महाराज, सभासद रामकृष्ण पांडेय, डॉ. अंजनी पांडेय, अमरीश पांडेय और अशोक तिवारी सहित अन्य श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। कुछ देर विश्राम के बाद यात्रा प्रयागराज हाईवे से होते हुए बीकापुर के प्राचीन धाधे बाबा देवस्थान बसंतपुर पहुंची। देवस्थान पर स्थानीय श्रद्धालुओं ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। इस दौरान भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भजन-कीर्तन से पूरा परिसर भक्तिमय बना रहा। इस मौके पर राघवेंद्र मिश्रा, भाजपा नेता गुड्डू उपाध्याय, ग्राम प्रधान उमाशंकर यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। भोजन और विश्राम के बाद यात्रा शाम को अगले पड़ाव के लिए रवाना हुई। यात्रा की अगुवाई कर रहे महंत कमलनयन दास जी ने बताया कि श्रीभरत यात्रा प्रतिवर्ष श्रद्धा और भक्ति के साथ निकाली जाती है। चित्रकूट यात्रा के बाद भरतकुंड पहुंचकर यात्रा वापस अयोध्या लौटेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें