फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सविता बांदिल ने छात्राओं को बताए स्वस्थ रहने के उपाय

अयोध्या में महिला चिकित्सालय में तैनात वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सविता बांदिल ने आर्य कन्या इंटर कॉलेज में अमर उजाला की ओर से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि हाथों के जरिये संक्रमण तेजी से फैल सकता है। इससे बचाव के लिए हाथों को साबुन से कम से कम 20 सेकंड तक अच्छी तरह धोना चाहिए। जरूरत पड़ने पर सैनिटाइजर का प्रयोग भी किया जा सकता है। उन्होंने मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता और सावधानी बरतने की सलाह दी। सर्दी-जुकाम होने पर रुमाल का प्रयोग करने और मास्क लगाने को कहा। डॉ. सविता ने छात्राओं को पौष्टिक व संतुलित आहार लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही फास्ट फूड से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए इससे बचने की अपील की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें