फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में शांति दिवस पर पौधरोपण, स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर शुरू

अयोध्या में पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय तरुण में अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस के अवसर पर भारत स्काउट-गाइड के प्रथम एवं द्वितीय सोपान का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। शिविर के पहले दिन मुख्य अतिथि नवागत खंड शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस का महत्व बताते हुए प्रेम, सद्भाव, सहिष्णुता और भाईचारे का संदेश दिया। स्काउट-गाइड के बच्चों प्रवीण, आशुतोष, राजकरण, दुर्गेश, रिशु, गरिमा, शिवांगी, आस्था और आर्या ने स्काउट परंपरा के अनुसार खंड शिक्षा अधिकारी का स्वागत किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप ब्लॉक को निपुण भारत मिशन में अग्रणी बनाना है। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों के पठन-पाठन में किसी प्रकार की शिथिलता न बरतने और विद्यालय में अनुशासन बनाए रखने पर जोर दिया। ब्लॉक स्काउट मास्टर अलकेश कुमार पांडेय ने बताया कि पहले दिन बच्चों को स्काउट प्रार्थना, ध्वज शिष्टाचार, प्रतिज्ञा, नियम, इतिहास, वर्दी, स्कार्फ और बैज के महत्व की जानकारी दी गई। अंत में बच्चों को शांति की शपथ दिलाई गई। इस दौरान प्रधानाध्यापक राजेश कुमार वर्मा, शिक्षक नेता संतोष वर्मा, दरोगा पाठक, नोडल शिक्षक रामसुभावन यादव, संतोष उपाध्याय, राजेंद्र वर्मा प्रहरी, एआरपी दीपक पांडेय, शिवनारायण मौर्य, रजनीश, संतोष पांडेय, जय वर्धन, सुनील प्रताप और किरण वर्मा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें