फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में हरीश द्विवेदी बोले- 2027 में फिर पूर्ण बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार

अयोध्या में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने के बाद हरीश द्विवेदी के प्रथम अयोध्या आगमन पर सोमवार को कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। इस दौरान क्रेन के माध्यम से हरीश द्विवेदी को क्रेन से माला पहनाकर स्वागत किया गया। स्वागत से अभिभूत द्विवेदी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है, उसका पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता तैयारियों में जुट गया है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की मजबूती के बल पर 2027 में भाजपा फिर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। मंच से उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें