अयोध्या में मुमताजनगर में हाईवे की सर्विस लेन के किनारे पड़ा कूड़ा बारिश के बाद और बदहाल हो गया है। बारिश का पानी पड़ने से कूड़ा गीला होकर सड़क किनारे फैल गया है, जिससे आसपास गंदगी और दुर्गंध की स्थिति बनी हुई है। मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय चंद्रशेखर तिवारी ने कूड़े और नाले की सफाई कर जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।