फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या के तारुन में बारिश से किसान की सार ढही, चार मवेशियों की मौत, दो घायल

अयोध्या में तारुन क्षेत्र के ग्राम पड़ेलवा चितावा में लगातार हो रही बारिश के चलते एक किसान की खपरैल सार भरभराकर गिर गई। हादसे में चार मवेशियों की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि दो मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक पड़ेलवा चौराहा के पास निवासी किसान रामसरदार वर्मा की घर के बगल सार मिट्टी की दीवारों पर खपरैल रखकर बनाई गई थी। रविवार सुबह करीब 5 बजे तेज आवाज के साथ सार भरभराकर गिर गई। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े तो देखा कि सार में बंधे 7 मवेशी मलबे में दबे हुए हैं। ग्रामीणों ने शोर मचाकर अन्य लोगों को बुलाया और कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर मवेशियों को बाहर निकाला। तब तक दो भैंस, एक गाय और एक बछड़े की मौत हो चुकी थी। हादसे में एक कीमती भैंस का पैर टूट गया और एक गाय घायल हो गई।ग्राम सभा निवासी भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष श्रवण सैनी ने बताया कि घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी गई है। पीड़ित किसान ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें