अछल्दा थाना क्षेत्र अंतर्गत बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार देर रात सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में डंपर के केबिन के परखच्चे उड़ गए और उसमें फंसे कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया।