कुदरकोट थाना क्षेत्र में अन्हैया नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से खेतों में पानी भर गया, जिससे करीब 100 बीघा धान की फसल जलमग्न हो गई। फसल को तबाही से बचाने के लिए भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) के बैनर तले कई गांवों के किसानों ने रठा बंबा के शेपिन नाले की सफाई कर जल निकासी का रास्ता साफ किया।