तिगरी गंगा धाम। तिगरी गंगा मेले में श्रद्धालु पतित पावनी में स्नान कर पुण्य कमा रहे हैं। इसके साथ ही उनको सशक्त करने का भी काम किया जा रहा हैै। इसकी जिम्मेदारी मिशन शक्ति पुलिस को दे रखी है। जिसका शिविर मनोरंजन चौकी के पास है। बृहस्पतिवार को महिमा चौधरी, पारुल चौधरी, संजोग तोमर, कोमल बैसला आदि महिला पुलिसकर्मियों ने मेले में घूम रहीं महिलाओं, युवतियों व किशोरियों को रोक कर नारी सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि मेले में उनके या अन्य महिलाओं के साथ कोई भी घटना हो या कोई पीछा कर रहा हो, तुरंत पुलिस को फोन करें। मनचलों को सबक सिखाने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की।