तिगरी गंगा मेले में पुलिस मेला कंट्रोल बनाने के लिए भूमि चिन्हित करने के साथ ही उसे ट्रैक्टर से समतल करा दिया गया। कंट्रोल रूम में 100 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। मेले में शांति व्यवस्था की निगरानी के साथ ही यह भी पता चल सकेेगा कि यातायात सुचारू हैै या जाम लग रहा है। दूसरी तरफ लग रहे गढ़ गंगा मेले की भी आसानी से निगरानी की जा सकेगी।