फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेबाजार चाकू से ताबड़तोड़ हमला, आईसीयू में जिंदगी की जंग लड़ रहा रिहान

अमरोहा के व्यस्त बाजार में पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। घर का सामान लेने निकले रिहान को आरोपियों ने साथियों के साथ घेर लिया और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर लहूलुहान कर दिया। अचानक हुए हमले से बाजार में अफरातफरी मच गई। रिहान की चीख सुनकर आसपास के लोग और राहगीर दौड़े तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। गंभीर रूप से घायल रिहान जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। उसका आईसीयू में उपचार चल रहा है। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बसावन गंज चौराहे की है। मोहल्ला बाजार शफातपोता निवासी मोहम्मद अहमद की पत्नी मुम्ताज के मुताबिक, उनका बेटा रिहान बुधवार रात करीब नौ बजे घर का सामान लेने बसावन गंज चौराहे पर पहुंचा था। इसी दौरान दो युवक अपने साथियों के साथ वहां आ धमके। आरोपियों ने उसे घेर लिया और चाकू से हमला कर दिया। हमले में रिहान गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। भीड़ जुटती देख आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है। जल्दी ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें