गजरौला। तिगरी गंगा मेले में रंग बिरंगी लाइटों वाले झूले श्रद्धालुओं का ध्यान अपनी तरफ खींच रहे हैं। शाम को लाइट जलने पर सभी झूला रंग बिरंगी रोशनी से जगमग हो गए। गंगा के तट पर लगा तिगरी गंगा मेला पांच किमी के दायरे में फैला है। सदर चौक के निकट मनोरंजन क्षेत्र में झूला, ब्रेक डांस, ड्रेगन ट्रेन, मौत का कुआं, नावनुमा झूला आदि मनोरंजन के साधन चल रहे हैं। बृहस्पतिवार शाम रोजाना की तरह जैसे ही दिन छिपा, मेले को जगमग करने के लिए बिजली चालू कर दी गई। मनोरंजन के साधन रंग बिरंगी रोशनी से जगमग हो गए। जिन्होंने गंगा मेले में डेरा डाले श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।