फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर कमाया पुण्य

गजरौला। तिगरी गंगा मेले में करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। बृह्मा, गोमुख, रामघाट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। स्नान घाट हर-हर गंगे के उदघोष से गूंज उठे। दोपहर तक स्नान घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। बुधवार को तिगरी गंगा तट पर इस साल के मेले में सबसे अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान किया। जिनकी संख्या करीब एक लाख बताई जा रही हैै। गंगा तट पर कई दिन से डेरा डाले श्रद्धालुओं ने सूर्य की किरण निकलने सेे पहले ही पतित पावनी की तरफ का रुख कर दिया। तड़केे पांच बजे से ही गंगा में डुबकी लगाने का सिलसिला शुरू हो गया। दोपहर करीब दो बजेे तक श्रद्धालु हर-हर गंगे के उदघोष संग स्नान करते रहे। महिला श्रद्धालुओं नेे बच्चों संग किया स्नान गजरौला। बुधवार को तिगरी में गंगा तट पर करीब 70 हजार श्रद्धालुओं ने स्नान कर पुुण्य अर्जित किया। इनमें कई महिलाएं श्रद्धालु बच्चों के साथ गंगा जल में उतरीं। काफी देर तक गंगा में डुबकी लगाकर गंगा मैया से परिवार पर अपना आशीर्वाद बनाए रखने की कामना की। स्नान के साथ मौज मस्ती में मशगूल रहे किशोर गजरौला। तिगरी में गंगा तट पर बीते कई दिन से हजारों श्रद्धालु डेरा डाल कर रहे हैं। उनके कारण जंगल में मंगल हो गया है या कहें कि गंगा की रेती तंबुओं के शहर में तब्दील हो गई है तो गलत नहीं होगा। जहां बड़ेे बुजुर्ग स्नान कर पुण्य कमातेे हैं, वहीं कुछ किशोर स्नान के साथ ही रेत में मौज मस्ती करते हैं। नहाते समय ठंड लगने पर थोड़ी देर के लिए रेत में आकर खेलने लग जाते हैं। एक साथी को उसके दोस्त रेत में दबा देते हैं। पूरा शरीर रेत में दब जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें