फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात को पैंटून पुल पर आवागमन रहेगा प्रतिबंधित

गजरौला। तिगरी व गढ़ गंगा मेले को जोड़ने के लिए बनाए गए पैंटून पुल पर दिन छिपने के बाद कोई इधर या उधर नहीं आ या जा सकेगा। सुरक्षा कारणों के चलते शाम के बाद पुल पर आवागमन बंद रहेगा। तिगरी व गढ़ गंगा मेले को जोड़ने के लिए पैंटून पुल बन कर तैयार हो गया। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने दोनों साइड उसकी बैरिकेडिंग कर दी। इतना ही नहीं उस पर जाल भी लगा दिया गया। सुरक्षा में तैनात पुलिस ने बृहस्पतिवार को पैंटून पुल श्रद्धालुओं या सामान्य लोगाें के आवागमन के लिए बंद रखा। पुलिस ने तिगरी की तरफ से भी पुल का रास्ता बंद कर दिया। गढ़ की तरफ से भी पुल का आवागमन बंद कर दिया गया है। मेला मजिस्ट्रेट शैलेष दूबे ने बताया कि सुरक्षा कारणों के चलते दिन छिपने के बाद पुल पर आवागमन बंद रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें