फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिगरी गंगा मेले में बिजनौर की ट्रेंकुलाइजिंग गन से पकड़े जाएंगे तेंदुए

गजरौला। तिगरी गंगा मेले से चंद कदम दूरी पर पिछले महीने शिकारियों के जाल के खटके में फंसे तेंदुए के कारण वन विभाग ने मेले में सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए हैं। तेंदुए की दस्तक की आशंका के कारण बिजनौर से ट्रेंकुलाइजिंग गन मंगाई हैै। जिससे तेंदुआ आ जाने पर बेहोश कर पकड़ा जा सके। तिगरी में गंगा किनारे कार्तिक पूर्णिमा मेला चल रहा है। जिसमें कई लाख श्रद्धालु पहुंच गए हैं। पांच किमी के दायरे में गंगा मेला बसा है। मेले में पुलिस के साथ ही वन विभाग ने भी सुरक्षा केे अतिरिक्त इंतजाम किए हैं। तेंदुए को पकड़ने के लिए पहली बार पिंजड़ा मंगाकर वन विभाग की चौकी में रखा है। उसे पकड़ने के लिए बेहोश करना पड़ता हैै। इसलिए बिजनौर से ट्रेंकुलाइजिंग गन मंगाकर रखी हैै। सांप और मगरमच्छ को पकड़ने के लिए भी चौकी पर जाल आदि उपकरण रखे गए हैं। बताते चलें कि इसी साल 25 अक्तूबर को मोहरका पट्टी व तिगरी के बीच गंगा तट पर तेंदुआ शिकारियों के जाल के खटके में फंस गया था। इस कारण वन विभाग को अतिरिक्त इंतजाम करने पड़े हैं। वन विभाग के एसडीओ विमल कुमार भारद्वाज ने बताया कि तेंदुए को बेहोश करने के लिए बिजनौर से ट्रेंकुलाइजिंग गन मंगाकर रखी हैै। पिंजड़ा भी लाया गया हैै। एक वन दरोगा समेत चार का स्टाफ हर समय चौकी पर मुस्तैद रहता हैै।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें