फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार पिता- पुत्र की मौत

मंडी धनौरा। तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार पिता- पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मंगलवार की मध्य रात्रि के बाद शादी समारोह से लौट रहे थे। घटना के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। नगर के मोहल्ला शिवपुरी निवासी मुकेश सैनी (55) शादी ब्याह में कारीगर का काम करते थे। वे मंगलवार को बछरायूं रोड पर स्थित एक बारात घर में आयोजित शादी के कार्यक्रम में काम करने गए थे। मुकेश अपने पुत्र कौशल सैनी 25 साल के साथ बाइक से वापस घर लौट रहे थे। तहसील के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। पिता- पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के पुत्र सौरभ सैनी की ओर से अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें