तिगरी गंगा मेले के दौरान पेट्रोल पंप कर्मियों की मनमानी श्रद्धालुओं पर भारी रही। एक या दो नोेजिल बंद रखने के कारण बाइकों में तेेल डलवाने के लिए आधे घंटे तक इंतजार करना पड़ा। कार्तिक पूर्णिमा पर लगे तिगरी गंगा मेले में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। पिछले करीब दस दिन से श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर ट्रॉली मेले को दौैड़ रहे थे। गंगा मेले जाने वाले श्रद्धालु तिगरी मार्ग स्थित पेट्रोल पंपों पर ही तेल डलवाते हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि मेले के दौरान पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने जान बूझ कर कुछ नोजिल बंद रखीं। जिससे तेल लेने वालों की भीड़ लग जाए और कर्मचारियों को तेल डालने में घटतौली करने का मौका मिल जाए। सोमवार सुबह एक पेट्रोल पंप पर तेल लेने के लिए 50 से अधिक बाइक सवार इंतजार में खड़े रहे। भारी भीड़ उमड़ने के बाद भी पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने दो नोजिल बंद रखीं। बाइक सवारों को तेल डलवाने के लिए आधे-आधे घंटे तक इंतजार करना पड़ा। एक बार हंगामे की नौबत भी आ गई।.