फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अमेठी में 18 घंटे बाद दो किमी दूर मिला नाले में डूबे युवक का शव

Akash Dwivedi Updated Fri, 04 Sep 2026 02:43 PM IST

जामो क्षेत्र के नैय्या नाले में बृहस्पतिवार को कूदे भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के थोरी गांव निवासी अनिल शर्मा (32) का शव करीब 18 घंटे बाद शुक्रवार सुबह गूंगेमऊ के पास नहर से बरामद हुआ। शव घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पारिवारिक कलह से नाराज अनिल बुधवार से घर से लापता था। परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश कर रहे थे। बृहस्पतिवार दोपहर जगदीशपुर-अमेठी मार्ग स्थित नैय्या नाला पुल पर उसका मोबाइल फोन और हवाई चप्पल मिली थी। इसके बाद उसके नाले में कूदने की आशंका जताई गई। स्थानीय लोगों ने भी एक युवक को पुल से नाले में कूदते देखने की बात पुलिस को बताई थी। सूचना पर जामो पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नाले में तलाश शुरू कराई। कई घंटे तक तलाश के बाद भी युवक का पता नहीं चला तो अयोध्या से एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई। एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों ने देर शाम तक नाले में सघन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। शुक्रवार सुबह गूंगेमऊ के पास नहर में लोगों ने युवक का शव देखा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर शव मिलने से आशंका है कि नहर के तेज बहाव में वह बहकर वहां पहुंचा। इंस्पेक्टर विनोद सिंह ने बताया कि युवक के नाले में कूदने के कारणों की जांच कराई जा रही है। परिजनों की ओर से घटना को लेकर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें