फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में निकली भव्य शोभायात्रा, भक्ति गीतों पर जमकर झूमे श्रद्धालु

Bhupendra Singh Updated Mon, 07 Sep 2026 01:16 PM IST

अंबेडकरनगर में भगवान श्रीकृष्ण की अलौकिक विदाई के अवसर पर रविवार को जलालपुर नगर में श्री बालाजी शक्ति समिति की ओर से भव्य भक्तिमय शोभायात्रा निकाली गई। आकर्षक झांकी और कृष्ण भक्ति के गीतों ने पूरे नगर को भक्तिमय बना दिया। इसमें शामिल कलाकारों के साथ श्रद्धालु भी कृष्ण भजनों पर जमकर झूमते और नृत्य करते नजर आए। जगह-जगह लोगों ने झांकी का स्वागत कर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए। समिति अध्यक्ष मनोज पांडेय और उपाध्यक्ष शनि जायसवाल के नेतृत्व में निकली शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रजिस्ट्री ऑफिस मोड़ पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने भव्य झांकी का स्वागत किया। शोभायात्रा में शामिल लोग लगातार भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाते रहे। भक्ति गीतों की धुन पर युवाओं और श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। इस दौरान समिति की ओर से आनंद जायसवाल, देवेश मिश्र और विकास निषाद को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। शशिकांत पांडेय, कृष्ण गुप्ता, अमन, आदित्य और अश्वनी समेत युवाओं ने शोभायात्रा के संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई। नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए शोभायात्रा छोटे पुल पहुंची, जहां भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक आरती के साथ इसका समापन हुआ। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहे। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच शांतिपूर्ण ढंग से आयोजन संपन्न हुआ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें