इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से हाईकोर्ट के क्रिकेट मैदान में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन मंगलवार को किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. सीपी उपाध्याय, महासचिव संतोष कुमार मिश्रा समेत सभी पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद राधाकांत ओझा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।