प्रयागराज के संगम स्थित श्री बड़े हनुमान जी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर सुबह से अनुष्ठान शुरू हुए। महंत बलबीर गिरि महाराज ने बंधवा स्थित बड़े हनुमान जी का महाभिषेक किया। दूध, दही, शहद, कुमकुम और हल्दी से बजरंगबली को स्नान कराया गया। इसके बाद सिंदूर लगाकर फलों से विशेष श्रृंगार किया गया। महाआरती के बाद मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए। बड़ी संख्या में भक्तों ने दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। श्री बड़े हनुमान जी मंदिर, त्रिवेणी बांध, प्रयागराज में हनुमान जी जन्मोत्सव के पावन अवसर पर संध्याकालीन भव्य श्रृंगार एवं आरती संपन्न हुई।