सेवा सुरक्षा और वेतन सुधार समेत छह सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत संविदा कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर डायट मैदान में तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने सेवा सुरक्षा और वेतन संबंधी मांगों को प्रमुखता से उठाते हुए शासन से जल्द निर्णय लेने की मांग की। संगठन के अनुसार प्रदेश में एक लाख से अधिक संविदा कर्मचारी 15-18 वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान दे रहे हैं। ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर जिला अस्पतालों और राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं। कोविड महामारी के दौरान भी कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।