फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजापुर की गली नंबर 21 में पहुंचा बाढ़ का पानी, घरों से सामान हटाने लगे लोग

राजापुर गली नंबर 21, गंगा नगर में गंगा नदी का पानी धीरे-धीरे आबादी की ओर बढ़ रहा है। तटीय इलाके में फिलहाल तीन से चार फीट तक पानी पहुंच गया है। पानी बढ़ने की आशंका को देखते हुए स्थानीय लोग अपने घरों से गृहस्थी का सामान सुरक्षित स्थानों पर हटाने लगे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो आने वाले समय में इलाके में 16 से 17 फीट तक पानी पहुंचने का अंदेशा है। इससे लोगों में चिंता बढ़ गई है। कई परिवार जरूरी सामान को घरों की ऊपरी मंजिल या सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटे हैं। लोगों का कहना है कि नदी का पानी लगातार बढ़ने से निचले इलाकों में रहने वाले परिवारों के सामने पलायन का खतरा भी बढ़ गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें