रेलवे बोर्ड की उच्चस्तरीय कमेटी ने अप्रेंटिस अभ्यर्थियों से वार्ता की। ग्रुप डी के अभ्यर्थियों की मांगों को गंभीरता से सुना और विचार करने का आश्वासन दिया। अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी कि 10 दिनों में मांग पूरी न होने पर वह फिर से आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएंगे। रेलवे में प्रशिक्षित योग्य कोर्स कंप्लीटेड एक्ट अप्रेंटिस (सीसीएए) अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता और प्रशिक्षण के आधार पर चयन में प्राथमिकता दी जाए। सीसीएए अभ्यर्थियों के अनारक्षित (ओपन/यूआर) मेरिट के बराबर या उससे अधिक अंक होने पर उन्हें अनारक्षित सीटों पर चयन का अवसर मिले। योग्य अप्रेंटिस अभ्यर्थियों को अनारक्षित सीटों पर तत्काल चयन का लाभ दिया जाए। इस व्यवस्था को रेलवे ग्रुप डी भर्ती सीईएन 08/2024 (लेवल-1) से ही लागू किया जाए। शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) में मिली छूट को उनके प्रशिक्षण और कार्य-कौशल का परिणाम माना जाए, न कि अनारक्षित मेरिट से वंचित करने का आधार। 20 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के तहत पूर्व सैनिकों (एक्स-सर्विसमैन) की रिक्त बची सीटें योग्य अप्रेंटिस अभ्यर्थियों से भरी जाएं। टेक्नीशियन और असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) जैसी तकनीकी भर्तियों में अप्रेंटिस अभ्यर्थियों को कम से कम 20 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए।