24.42 करोड़ की लागत से बनेगा मुख्यमंत्री माडल कंपोजिट विद्यालय शिक्षा को मिलेगी नई उड़ान जिले के ऐतिहासिक श्रृंगवेरपुर धाम के अंतर्गत ग्रामसभा अब्दुल्लापुर में ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को आधुनिक, सुसज्जित और उच्चस्तरीय शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल की शुरुआत हुई अब्दुल्लापुर श्रृंगवेरपुर धाम में 2442.78 लाख रुपये की भारी-भरकम लागत से बनने वाले 'मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय' का भव्य भूमि पूजन हुआ मुख्य अतिथि के रूप में सांसद प्रवीण पटेल ने शिरकत की, जबकि फाफामऊ विधानसभा क्षेत्र के विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार रहे