फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति-पत्नी के विवाद में अलीगढ़ कोर्ट परिसर बना अखाड़ा, दोनों पक्षों में जमकर मारपीट

पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद का मामला कोर्ट पहुंचने के बाद सोमवार को खैर तहसील परिसर में दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मारपीट के दौरान बहू द्वारा सास को जमीन पर पटककर पीटने का आरोप है, वहीं साले पर बुजुर्ग ससुर के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। दूसरी ओर दामाद पर पत्नी और ससुर के साथ मारपीट करने के आरोप सामने आए हैं। दोनों परिवारों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला खैर कोतवाली क्षेत्र स्थित तहसील कोर्ट परिसर का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें