मंत्री संदीप सिंह के सगाई समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पुत्र एवं पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू भैया से हल्के-फुल्के अंदाज में मजाक किया। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि संदीप सिंह की शादी का कार्ड उन्होंने धर्मपत्नी के दबाव में दिया है। मुख्यमंत्री की इस चुटकी पर मंच पर मौजूद अतिथियों के चेहरे खिल उठे और समारोह में ठहाके गूंजने लगे। हालांकि उन्होंने कहा कि संदीप सिंह जो कि उनके मंत्रिमंडल में मंत्री है तो उन्होंने पहले ही कार्ड देकर आमंत्रित कर लिया था।