थाना मडराक अंतर्गत 9 अक्तूबर को दोपहर करीब 2.30 बजे दाऊद खां वाले रोड पर एक अज्ञात महिला का शव मिला। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में सामने आया कि महिला की मृत्यु अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई थी। मृतका की उम्र करीब 65 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस आसपास के गांवों में महिला की पहचान के लिए नाम-पते की जानकारी जुटा रही है। मृतका के शव को मोर्चरी भेज दिया गया है। क्षेत्राधिकारी इगलास संजीव कुमार शर्मा ने इस घटना के बारे में जानकारी दी।