खैर में सोमवार सुबह हुई बारिश से खैर कृषि उत्पादन मंडी समिति में धान की फसल को भारी नुकसान हुआ। माना जा रहा है यहां किसानों का काफी नुकसान हुआ है। रविवार को आए 2.50 लाख धान के कट्टों में से 10 फीसदी भीग गए। मंडी तीन दिन बंद रहने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। खेतों में खड़ी अन्य फसलों को भी नुकसान की आशंका है। रिपोर्टर विश्वास शर्मा की रिपोर्ट...