अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के अब्दुल्लाह हॉल में सोमवार को छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन किया। यह हंगामा मेस और साफ-सफाई की व्यवस्थाओं को लेकर हुआ। छात्राओं ने अपनी समस्याओं पर नाराजगी जताई और नारेबाजी की। इस दौरान प्रॉक्टर टीम पर छात्राओं के साथ धक्का-मुक्की करने के गंभीर आरोप भी लगे। मामले पर रिपोर्टर इकराम वारिस की ग्राउंड रिपोर्ट...