अलीगढ़ में 13 अक्तूबर को थाना बन्नादेवी क्षेत्र में एटीएम के बाहर दो पक्षों में मारपीट हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल का मेडिकल कराया। वादी की तहरीर पर केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्य जुटाए गए हैं। मौके पर शांति है। क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय धनंजय ने इसकी जानकारी दी।