फतेहपुर सीकरी ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को पहचान दिलाने, युवाओं को खेलों से जोड़ने और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कराही की पहल पर गांव-गांव खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन लगातार किया जा रहा है। इसी क्रम में डडूकरा एवं रसूलपुर में आयोजित खेल कार्यक्रमों में युवाओं के साथ छोटे बच्चों ने भी पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। डडूकरा में आयोजित खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दौड़, ऊंची कूद सहित विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में आयोजक प्रेम सिंह राजपूत एवं राजेन्द्र लोधी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। स्थानीय ग्रामीणों, युवाओं ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।