फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बेटियों के दांव से नशे पर वार, दंगल से गूंजेगी नशामुक्ति की हुंकार

आगरा। खेरागढ़ में कल जुटेंगे नामचीन पहलवान, महिला पहलवानों के मुकाबले होंगे खास आकर्षण आगरा। अखाड़े में बेटियों के दांव-पेंच और दमखम के बीच नशे के खिलाफ संदेश गूंजेगा। राष्ट्रीय खेल दिवस पर 29 अगस्त को खेरागढ़ के मंडी समिति मैदान में सुबह 10 बजे से 'खेरागढ़ दंगल 2026' होगा। 'नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत' थीम पर आयोजित दंगल फिट इंडिया अभियान को भी समर्पित है। अखाड़े में बेटियों का दम महिला पहलवान पूनम सोलंकी, गामिनी चाहर और खुशी अखाड़े में दम दिखाएंगी। इनके दांव-पेंच मुकाबलों का खास आकर्षण होंगे। वहीं भारत केसरी शेरा गुर्जर, भारत केसरी भारत पहलवान, भारत केसरी रामेश्वर पहलवान, राजस्थान केसरी हरेंद्र गुर्जर रसूलपुर और यूपी केसरी श्यामवीर पहलवान समेत कई नामचीन पहलवान भी जोर आजमाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें