फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: फोटो वायरल करने की धमकी देकर महिला से वसूली

Arun Parashar Updated Fri, 04 Sep 2026 11:29 PM IST

आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र की एक 23 वर्षीय युवती ने युवक पर फोटो वायरल करने की धमकी देकर वसूली करने और घर में घुसकर छेड़खानी का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार, 7 अगस्त को उसकी सगाई तय हुई। उसने आरोपी से संबंध खत्म करने की बात कही। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर दो सितंबर की शाम करीब 5:45 बजे युवक जबरन घर में घुस आया। वह घर में अकेली थी और आरोपी ने छेड़खानी की। शोर मचाने पर उसकी मां और अन्य परिजन वहां पहुंच गए, आरोपी मौके से भाग निकला। पीड़िता ने बताया कि युवक पहले भी उसके फोटो वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांगता था। डर के कारण युवती ने अपनी बहन के जेवर, कानों के बाले और नकद रुपये तक उसे दिए थे। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें