आगरा। आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 12 स्थित जेजे अस्पताल में 35 वर्षीय बबीता की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के परिजन ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। उनका कहना है कि चिकित्सक ने गुर्दे का ऑपरेशन किया, जिसके बाद हालत खराब होने पर अस्पताल कर्मचारियों ने रेफर करने की बात कही। अस्पताल का पूरा खर्च जमा कराने के बाद ही उन्हें मौत की जानकारी दी गई। पुलिस का कहना है कि सीएमओ कार्यालय से रिपोर्ट ली जाएगी।